Breaking News

मनाली जाने वाले टूरिस्टों के लिए एडवाइजरी:सेल्फी-रोमांच के लिए नदी में न उतरें


देशभर से पहाड़ों पर घूमने आने वाले टूरिस्टों से हिमाचल पुलिस ने नदी में नहीं उतरने की अपील की है। प्री-मानसून की बारिश और ग्लेशियर पिघलने से नदियों का वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। मानसून के खतरे को देखते हुए बांधों से भी निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। फिर भी कई टूरिस्ट अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों में उतर रहे है।
हैरानी इस बात की है कि कुछ टूरिस्ट साइन बोर्ड में लिखी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए सेल्फी लेने और रोमांच के लिए नदी के बीचोबीच पहुंच रहे है। कुछ टूरिस्ट को पुलिस के समझाने पर भी नहीं मान रहे।

No comments