आज नहीं हुआ भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च
जयपुर में भारत टैक्सी का सॉफ्ट लॉन्च, जो एक जून सोमवार से होना था, किन्हीं कारणों से टल गया है। अब इसमें पंजीकरण की संख्या बढ़कर दस हजार तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इसका सॉफ्ट लॉन्च होने में अभी एक-दो दिन और लगेंगे। उसके बाद ही यह सेवा ऑपरेशनल हो पाएगी। केंद्र सरकार के सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली सहकारी कैब सर्विस 'भारत टैक्सीÓ को जयपुर में लॉन्च करने की तैयारियां चल रही हैं। इसकी विधिवत शुरुआत जुलाई में होगी, लेकिन सॉफ्ट लॉन्च एक जून से होना था।

No comments