जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों में झगड़ा
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के आपस में झगडऩे का मामला सामने आया है। सफाई की बात को लेकर बंदियों की आपस में कहासुनी हुई। गाली-गलौच होने पर एक-दूसरे से जमकर मारपीट हुई। जेल प्रशासन ने झगडऩे वाले बंदियों को काबू कर घायल का प्राथमिक उपचार करवाया। लालकोठी थाने में जेल प्रहरी की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई।
हेड कॉन्स्टेबल कल्लाराम ने बताया- जेल के वार्ड नंबर-2 की बैरक में सफाई की बात को लेकर विचाराधीन बंदी मनीष अजमेरा की अन्य विचाराधीन बंदियों से कहासुनी हो गई। बहस बढऩे पर गाली-गलौच करने लगे।

No comments