Breaking News

मेरठ में चलती बस में आग, 26 यात्री बचे: जयपुर से हरिद्वार जा रही थी राजस्थान रोडवेज की बस


मेरठ में डबल डेकर एसी बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई। यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि धुएं की गुबार 2 किमी दूर से दिखाई पड़ रहा था। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। दमकल की टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक बस लगभग जल चुकी थी।
हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली-देहरादूर हाईवे पर दौराला थाना क्षेत्र के दादरी फ्लाईओवर के पास हुआ। बस  26 यात्रियों को लेकर बस जयपुर से हरिद्वार जा रही थी। यात्रियों को दूसरी बस से हरिद्वार भेजा गया।

No comments