सीबीएसई में बैठे हैं जेबकतरे, कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार तथा शिक्षा मंत्रालय पर तीखा हमला बोला है.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, जेबकतरों से सावधान, आज वो सीबीएसई के अंदर बैठे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सीबीएसई की गलती से किसी छात्र के अंक गलत आ जाएं तो उसे सुधारने के लिए भी छात्रों को भुगतान करना पड़ता है.

No comments