राजस्थान पीटीईटी का परिणाम जारी
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की ओर से आयोजित राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट का रिजल्ट आज 25 जून 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1 लाख 7 हजार 575 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इस बार बीएड में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा पहले के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है। दरअसल पहले पीटीईटी के जरिए 2 साल बीएड के साथ-साथ 4 साल इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश मिलता था। लेकिन एनसीटीई की नई गाइडलाइन के बाद 4 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई है। अब अभ्यर्थियों को दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में ही प्रवेश दिया जाएगा।

No comments