एनएच 56 पर ट्रक-कार की टक्कर, 2 की मौत: टक्कर के बाद 150 फीट गहरी खाई में जा गिरे दोनों वाहन
प्रतापगढ़ जिले में चित्तौडग़ढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे पर आज सोमवार सुबह एक भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार बलकर ट्रक ने अर्टिगा कार को टक्कर मारकर 150 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। हादसे के बाद बलकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। बलकर प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की तरफ जा रहा था। कार मुम्बई से बांसवाड़ा आ रही थी। इस दौरान पाडलिया जीएसएस के पास बलकर ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी।

No comments