Breaking News

खरीफ के लिए किसानों को तीन में एक बारी पानी


इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत खरीफ 2026 फसल सीजन के लिए नहरों में पानी आपूर्ति का रोटेशन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अनुसार आज 20 जून 2026 सुबह 6 बजे से 15 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक नहरों को तीन में से एक समूह के आधार पर प्राथमिकता क्रम में पानी दिया जाएगा।
छोटी नहरों का रोटेशन साढ़े सात दिन में पूरा होने के कारण उन्हें साढ़े सात दिन चलाने के बाद बंद किया जाएगा। पानी की उपलब्धता और मांग के अनुसार प्राथमिकता समूहों में बदलाव किया जा सकेगा। किसी समूह को आवश्यकता से कम पानी मिलने पर पॉन्डेज और उपलब्ध जल से कमी पूरी की जाएगी। जल उपलब्धता कम होने की स्थिति में कटौती अनुपातिक रूप से लागू होगी। 

No comments