Breaking News

जिले में इस बार मूंग का बुवाई क्षेत्र पिछले साल से बढऩे की संभावना


श्रीगंगानगर जिले में प्री मानसून की बरसात से खरीफ सीजन में बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बार किसानों का रूझान मूंग की फसल की ओर ज्यादा नजर आ रहा है। अब तक जिले में करीब 01 लाख हैक्टेयर में मूंग की बुवाई हो चुकी है। श्रीगंगानगर के कृषि अनुसंधान अधिकारी जगजीत सिंह के अनुसार मंूंग की बुवाई का उपयुक्त समय 15  जून से 15 जुलाई तक है। जिले के कई भागों में अच्छी बारिश हो जाने से इन दिनों मूंग की बुवाई का काम जोरों पर है।  
अगर पिछले साल की बात करें तो जिले में 2 लाख 44 हजार 469 हैक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई थी।   इस बार मंूग की बुवाई का क्षेत्र पिछले साल से बढ़ सकता है। क्योंकि इस बार ग्वार की बुवाई कम रहने की संभावना है।

No comments