राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को मिलेगा 10,000 का प्रोत्साहन
राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की समय पर सहायता सुनिश्चित करने तथा आमजन को मानवता के इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता प्रदान कर अस्पताल पहुंचाने वाले भले व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से 10,000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

No comments