कोटा का जलवा बरकरार! एआईआर-1 और एआईआर-2 दोनों शहर के नाम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने देर रात देश और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अखिल भारतीय शीर्ष-10 में कोटा का दबदबा देखने को मिला है। परिणाम में कोटा के शुभम कुमार ने अखिल भारतीय प्रथम रैंक हासिल की है, जबकि उनके मित्र कबीर ने दूसरी रैंक प्राप्त की है। इस परीक्षा का परिणाम आज सुबह घोषित होना था, लेकिन इसकी घोषणा देर रात ही कर दी गई।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कोटा में एक बार फिर जश्न का माहौल बन गया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है जब संयुक्त प्रवेश परीक्षा (उन्नत) में अखिल भारतीय प्रथम रैंक कोटा के छात्र ने हासिल की है।

No comments