राजस्थान में 2 नए रेल प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी| SBT News
नमस्ते, SBT News में आपका स्वागत है! भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने 2374 करोड़ रुपए की लागत से दो नई रेल लाइनों को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 186 किलोमीटर लंबा नया रेल नेटवर्क तैयार किया जाएगा। नई रेल लाइनों से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं व्यापार, कृषि और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। अनूपगढ़ से बीकानेर रेल लाइन का लंबे समय से देखा जा रहा सपना भी अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ा है। इस परियोजना की घोषणा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर दौरे के दौरान की थी। सीमावर्ती इलाकों के लिए यह रेल परियोजना विकास और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसी ही ताजा और विकास से जुड़ी खबरों के लिए हमारे चैनल को Like 👍 Share 🔁 और Subscribe 🔔 जरूर करें। आपकी एक Like और Share हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है 🙏 #RajasthanNews #IndianRailways #BorderDevelopment #Anupgarh #Bikaner #RailwayProject #NewRailLine #AshwiniVaishnaw #IndiaPakistanBorder #RailNetwork #DevelopmentNews #BorderSecurity #LatestNews #HindiNews #SBTNews हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/fW78rIv Instagram : https://ift.tt/rjV5xFq Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar
No comments