Breaking News

राजस्थान में लू का रेड अलर्ट| SBT News


नमस्ते, SBT News में आपका स्वागत है! राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बारां, बूंदी और चित्तौडग़ढ़ जिलों में दिन और रात दोनों समय लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक हीटवेव और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। कई स्थानों पर गर्म हवाओं के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम करवट भी ले सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है। राजस्थान की ऐसी ही ताज़ा मौसम अपडेट और महत्वपूर्ण खबरों के लिए वीडियो को Like करें, ज्यादा से ज्यादा Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। #RajasthanWeather #HeatwaveAlert #WeatherUpdate #RajasthanNews #IMDAlert #Heatwave #BarmerWeather #JaisalmerWeather #JodhpurWeather #BikanerWeather #BalotraWeather #ThunderstormAlert #RainAlert #LatestNews #WeatherNews हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/EcHmUS6 Instagram : https://ift.tt/KnXYcfj Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar

No comments