Breaking News

21-22 मई को सीएम भजनलाल का डूंगरपुर दौरा


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 21 व 22 मई को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह भी है कि पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश भी इस दौरा में देने की कोशिश की जाएगी। इसका कारण यह है कि मुख्यमंत्री के काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन नजर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बांसवाड़ा में बैठक के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे जिला कलक्ट्रेट डूंगरपुर पहुंचेंगे।
यहां ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद साढ़े पांच से 6 बजे तक सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।


No comments