Breaking News

भोजशाला में हाईकोर्ट के फैसले के बाद पूजा शुरू


मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने भोजशाला-कमल मौला विवाद पर शुक्रवार को अपना फैसला दिया, जिसमें भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर माना गया। इसके बाद धार के हिंदुओं में खुशी की लहर है। लोग धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं। शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी परिसर में इक_ा हुए, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान, हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में यह पहली पूजा हुई है।

No comments