'प्यासे को पानी जरूर पिलाएं', पीएम मोदी की लोगों से अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को नागरिकों से देश भर में बढ़ते तापमान के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें और जरूरतमंदों की मदद करें। कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौसम की इन चरम स्थितियों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बनती है। यदि संभव हो तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं।

No comments