एनसीआर में 21 से 23 मई तक चक्काजाम
दिल्ली-एनसीआर में 21 से 23 मई तक प्रस्तावित तीन दिवसीय चक्काजाम आंदोलन को लेकर ट्रांसपोर्टरों में एकजुटता दिखी। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में भिवाड़ी में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश और प्रदेश स्तर के ट्रांसपोर्ट पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवाड़ी अध्यक्ष बृज मोहन तंवर ने की। उन्होंने बताया कि यह सांकेतिक चक्काजाम ट्रांसपोर्टरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं, बढ़ते आर्थिक दबाव और विभिन्न नीतिगत मांगों के समाधान के लिए आयोजित किया जा रहा है।

No comments