Breaking News

होटल संचालक ने बाप-बेटे के साथ मारपीट की


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव डबलीबास कुतुब में नानवेट होटल संचालक ने पड़ौसी दुकानदार व इसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डबलीबास मौलवी निवासी राजकुमार राजपूत ने रिपोर्ट दी कि वह मौलवीबास कुतुब में बाइक रिपेयरिंग की दुकान करता है। मेरे पड़ौस में मखनराम उर्फ अवि ओड नॉनवेज का होटल करता है। 5 मई को रात नौ बजे मखनराम के होटल पर गया, तो मखनराम ने मेरे से पहले के 70 रुपए मांगे, मैंने कहाकि उसने कोई रुपए नहीं देने हैं। 

No comments