नाथद्वारा पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - किए श्रीनाथजी के श्रृंगार झांकी के दर्शन किए
नाथद्वारा में शनिवार सुबह केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रभु के दर्शनों के बाद मंदिर परंपरा अनुसार मंदिर मंडल की ओर से केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया गया। मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना और रजाई ओढ़ाकर सम्मानित किया और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

No comments