सीबीएसई -स्कैन आंसर शीट के लिए आवेदन की डेट बढ़ाई:12वीं के स्टूडेंट्स 23 मई तक कर सकेंगे अप्लाई
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 12वीं स्टूडेंटस के लिए स्कैन आंसर शीट हासिल करने की डेट बढ़ा दी है। पहले ये डेट 22 मई थी। जिसे बढ़ाकर 23 मई कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए है।
बता दें कि सीबीएसई ने पहले रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की थी। आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। माक्र्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे।
वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया था।

No comments