सायरा में 11 लाख की बड़ी चोरी, ठेकेदार के घर से 7 किलो चांदी और नकदी ले उड़े चोर
उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के उमरोद गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बीती रात हुई इस वारदात में लाखों के जेवर चोरी हो गए। मकान निर्माण ठेकेदार पुनाराम गमेती के घर हुई इस वारदात में चोर करीब 7 किलो चांदी के जेवरात और 80 हजार रुपए नकद बटोर ले गए। पुनाराम की माने तो इस चोरी से उन्हें करीब 11 लाख रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, उमरोद निवासी पुनाराम पुत्र डालूराम गमेती पूनम के अवसर पर मंदिर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी और वह मकान के नीचे वाले हिस्से में सो रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने मकान की दूसरी मंजिल को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ऊपर के कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा और चुपचाप अंदर दाखिल हो गए।

No comments