रींगस-खाटू मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ंत से दो दर्जन लोग गंभीर घायल
राजस्थान के सीकर जिले के रींगस से खाटूधाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ आज शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. रींगस-खाटू मार्ग पर स्थित गोल्डन वाटर पार्क के पास एक कैंपर और सवारी गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 23 श्रद्धालु घायल हो गए हैं.
हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाडिय़ों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. रींगस से सवारी भरकर खाटू जा रही गाड़ी जैसे ही गोल्डन वाटर पार्क के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कैंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. आस-पास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल श्याम भक्तों को गाडिय़ों से बाहर निकाला.

No comments