Breaking News

जल संसाधन विभाग अब कटाव स्थल पर पक्का निर्माण करेगा


श्रीगंगानगर जिले के जैतसर क्षेत्र में गंगनहर की करणीजी वितरिका में 4 मई को आए कटाव को बुधवार को तीसरे दिन दुरुस्त कर दिया था। बुधवार दोपहर बाद वितरिका में ट्रायल के तौर पर 200 क्यूसेक पानी छोड़ते ही हल्का रिसाव आ गया। शाम करीब 6 बजे रिसाव बड़ा हो गया। किसानों की सूचना पर जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कैलाश जाट और करणी जी वितरिका अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह हेयर मौके पर पहुंचे। तब तक रिसाव कटाव में बदल चुका था।
सहायक अभियंता कैलाश जाट का कहना है कि बेड में दलदल बन जाने के कारण पानी का रिसाव हो गया। अब कटाव स्थल के बेड को पक्का किया जाएगा।

No comments