राजस्थान में एक दिन 'नो व्हीकल डे' की तैयारी
पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत की अपील को राजस्थान में गाइडलाइन बनाकर लागू करने की तैयारी है। मंत्रियों-अफसरों की गाडिय़ों की संख्या में कटौती हो सकती है।
वहीं, सरकारी खर्च घटाने के लिए मंत्रियों-अफसरों की विदेश यात्राओं पर पाबंदी लगाई जा सकती है। सूत्रों के अनुसार सरकारी विभागों में बैठक, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप भी वर्चुअल मोड पर शुरू होंगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डेÓ मनाने की अपील भी जारी करने की तैयारी है।

No comments