Breaking News

आंधी में टिन शेड के साथ हवा में उड़े, मौत, राजस्थान में हीटवेव के साथ बारिश का भी अलर्ट


राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पडऩे के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। शुक्रवार से पश्चिमी जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो गया।
दूसरी ओर, राज्य के कुछ जिलों में आंधी-बारिश भी देखने को मिली। नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर के इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां बादल छाए, धूलभरी हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। साथ ही भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर के आसपास के क्षेत्रों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

No comments