रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी सस्पेंड, एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग का कड़ा एक्शन
दौसा के बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारी आदित्य शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को सेवा से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार शर्मा मूलत: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर तैनात था, एसीबी की टीम ने उसे 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था।

No comments