Breaking News

उदयपुर में 3 दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड


उदयपुर के गोगुंदा इलाके में पिछले तीन दिनों से फैला लेपर्ड का खौफ  शनिवार सुबह खत्म हो गया। लोसिंग गांव के एक खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आज अलसुबह लेपर्ड कैद हो गया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि हमला करने वाला लेपर्ड पकड़ा गया तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 
असल में यह पूरी घटना किसी फिल्मी कहानी जैसी है। लेपर्ड के हमले में किसान तुलसीराम पालीवाल की जान बंदरों की बहादुरी की वजह से बची। 

No comments