राजस्थान शिक्षा विभाग की चूक! बच्चों के नाम रखे जाएंगे 'भयंकर' और 'बेचारादास'
राजस्थान शिक्षा विभाग का ' सार्थक नाम अभियान ', जिसका उद्देश्य स्कूली बच्चों को सम्मानजनक और अर्थपूर्ण नाम देना था, अपनी ही सुझाई गई लिस्ट के कारण विवादों के घेरे में आ गया है। विभाग की ओर से जारी 2,950 नामों की सूची में ऐसे शब्द शामिल किए गए हैं जिन्हें जानकर विशेषज्ञ और अभिभावक हैरान हैं।
शिक्षा विभाग की इस लिस्ट में लड़कियों के लिए 'भयंकरÓ, 'भिक्षाÓ, 'कलयुगीÓ, 'लज्जाÓ, 'परिस्थितिÓ और 'बिजलीÓ जैसे अजीबोगरीब नाम सुझाए गए हैं। वहीं लड़कों की सूची में 'बेचारादासÓ, 'उग्र सिंहÓ, 'थाना सिंहÓ और 'सवाईÓ जैसे नाम शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की टीम ने सफाई दी है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह फाइनल लिस्ट नहीं, बल्कि सिर्फ एक 'ड्राफ्टÓ था।

No comments