राज्यसभा सभापति ने आप से अलग हुए सात सदस्यों के भाजपा में विलय को दी मंजूरी
राज्यसभा के सभापति ने सदन के उन सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) में विलय को मंजूरी दे दी है जो हाल में आम आदमी पार्टी (आप) से अलग हो गए हैं।
राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी सदन में विभिन्न दलों की सदस्य सूची में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले सदस्यों के नाम भाजपा की सूची में आ गए हैं और पार्टी की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है।

No comments