बस स्टैंड पर नहीं रुकी रोडवेज, छात्रों को परेशानी
राजस्थान में चल रही सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए सरकार ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे. इन निर्देशों का मकसद परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना था. लेकिन राजस्थान रोडवेज के कुछ बस चालक इन सरकारी निर्देशों को खुलेआम नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं.
ताजा मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव का है. सरदारशहर से बीकानेर जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर ने निर्धारित बस स्टैंड पर बस रोकने की बजाय सीधे आगे बढ़ गई. बस स्टैंड पर खड़े कई परीक्षार्थी इस लापरवाही का शिकार हो गए.

No comments