Breaking News

धौलपुर में बीमा क्लेम फर्जीवाड़े का खुलासा


धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीमा क्लेम फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोप है कि एक ही ट्रैक्टर को अलग-अलग हादसों में दिखाकर बीमा कंपनी से लाखों रुपए का अवैध क्लेम लेने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर को 2 अलग-अलग दुर्घटनाओं में शामिल दिखाया गया। पहली घटना थाना सदर में 30 मार्च 2025 के तहत दर्ज की गई थी। दूसरी घटना कोतवाली थाना में दर्ज हुई।

No comments