रुपया शुरुआती कारोबार 16 पैसे टूटकर 93.32 प्रति डॉलर पर
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.32 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के स्थिर रुख और केंद्रीय बैंक के भारतीय मुद्रा पर सट्टेबाजी पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने से रुपए पर दबाव बढ़ा। भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए में अत्यधिक सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए एक अप्रैल को जारी किए गए निर्देशों को आंशिक रूप से सोमवार को वापस ले लिया।
बैंकिंग नियामक ने गैर-वितरणीय 'फॉरवर्डÓ बाजारों में शुद्ध खुली स्थिति की सीमा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तय की थी और बैंकों को 10 अप्रैल तक इसका पालन करने का आदेश दिया था।

No comments