रूस में बड़ा विमान हादसा, क्रीमिया में सेना का एएन-26 क्रैश
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह पुष्टि की कि क्रीमिया में रूसी सेना का एक एएन-26 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 चालक दल के सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, विमान एक चट्टान से टकरा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार देर रात यह विमान क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था, तभी उससे संपर्क टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तकनीकी खराबी थी और विमान पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ था।

No comments