चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत:यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले दिन दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से अपने पति के साथ उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा पर निकली महिला की घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई है। वहीं, पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान महाराष्ट्र से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग श्रद्धालु को चढ़ाई के दौरान सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जानकीचट्टी स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

No comments