चूल्हे पर बन रही चाय के धुएं से छिड़ी मधुमक्खियां: 3 साल के मासूम पर कर दिया हमला
चूरू के जुहारपुरा गांव में इसबगोल की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में एक 3 वर्षीय मासूम बालक सहित 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
खेत मालिक ने बताया कि आज गुरुवार सुबह मजदूर इसबगोल की फसल काट रहे थे। इसी दौरान खेत में चूल्हे पर चाय बनाई जा रही थी। चाय के धुएं के कारण मधुमक्खियों का झुंड उत्तेजित हो गया और उन्होंने हमला कर दिया।

No comments