Breaking News

हाईकोर्ट ने खुद की जेपीए पदोन्नति प्रक्रिया पर लगाई रोक


राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट की पदोन्नति प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है।
जस्टिस फरजंद अली और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने यह अहम आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक प्रमोशन सूची तैयार करना या जारी करना पूरी तरह बंद रखा जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में प्रथम दृष्टया मजबूत मामला पाया और इसे गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है।

No comments