राजस्थान में सोने चांदी के भावों में बड़ा उछाल, चांदी 9 हजार तो सोना 3 हजार तक हुआ महंगा
नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो चुकी हैं और इसके साथ ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 9000 रुपए का उछाल आया, जबकि सोना भी करीब 3000 रुपए महंगा हो गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी का भाव 2,40,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं जोधपुर में चांदी 2,39,500 रुपए और सोना 1,51,000 रुपए दर्ज किया गया।

No comments