Breaking News

राजस्थान में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी


राजस्थान में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम ठंडा महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग जयपुर ने 6 से 8 अप्रेल के बीच राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है और कुछ जिलों में तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। हालांकि 9 अप्रेल से मौसम के फिर से सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

No comments