Breaking News

आलू के बोरों में दबी थी सवा करोड़ की शराब


बिहार में शराबबंदी होने के बाद अवैध तरीके से शराब की तस्करी हो रही है. बेगूसराय पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा, जिसमें करीब सवा करोड़ की शराब थी. तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक पर आलू के बोरे लाद रखे थे. ऊपर से देखने पर यह एक सामान्य माल वाहक ट्रक लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने बहदरपुर गांव के पास ट्रक रोककर तलाशी ली, तो बोरों के परतों के नीचे का सच सामने आया. 
 राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेडवा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर सिहानिया गांव के रहने वाले मोहम्मद इलियास के पुत्र शाहरुख एवं हरचंद्र राम के पुत्र गोरखा राम को गिरफ्तार किया गया है?,

No comments