मां वैष्णो देवी के दरबार में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया नमन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन के लिए पहुंचीं। कटड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा रेखा गुप्ता का स्वागत किया गया। भवन पर मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने के साथ-साथ आशीर्वाद लेकर वह वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उन्हें आज वैष्णो देवी भवन पर नमन का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वह माता रानी से कामना करती हैं कि देश का हर नागरिक आगे बढ़े और हर राज्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तरक्की करे।

No comments