राजस्थान भाजपा के दफ्तर का होगा नया पता
राजस्थान भाजपा का भी नया प्रदेश कार्यालय मानसरोवर में बनेगा। इसी इलाके में कांग्रेस का भी मुख्यालय बन रहा है। संगठन ने आवासन मंडल में जमीन आवंटन के लिए आवेदन किया है। इसके लिए मानसरोवर, वीटी रोड पर करीब 6 हजार वर्गमीटर चिह्नित की है। इस जमीन का भू-उपयोग फिलहाल कॉमर्शियल है, जबकि राजनीतिक पार्टी को संस्थानिक भू-उपयोग की जमीन आवंटन करने का प्रावधान है। ऐसे में मंडल को पहले कॉमर्शियल से संस्थानिक में भू उपयोग परिवर्तन करना होगा। इसके बाद पीएसी की बैठक में प्रस्ताव मंजूर कार्यालय के लिए प्रस्तावित जमीन होकर सरकार के पास जाएगा।

No comments