शादी में घुस रहा सूट-बूट वाला चोर, नोएडा में मेहमान बनकर उड़ाए 5 लाख
दिल्ली से सटे नोएडा में अगर आप शादी या सगाई जैसे कार्यक्रम कर रहे हैं और आपके कार्यक्रम में सूट बूट पहनकर लोग पहुंच रहे है तो जरूरी नहीं है कि आने वाला हर शख्स मेहमान ही हो.ये भी हो सकता है कि बराती या शराती बनकर कोई चोर आपके मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच गया है जो खुशियों के रंग में भंग डाल सकता है.
नोएडा के सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां ऐसा ही एक चोर 5 लाख रुपए कैश से भरा बैग उड़ाकर ले गया. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है.

No comments