92.75 लाख की ठगी करने वाले आरोपी एमपी से गिरफ्तार
बांरा में ट्रेडिंग एप के माध्यम से मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर निवेश का लालच देकर पीडि़त से करीब 92.75 लाख रुपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि प्रताप चौक निवासी विष्णु गालव को एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया।

No comments