स्कूल के कंप्यूटर कक्ष से एलईडी स्क्रीन चोरी
चितौडग़ढ के डूंगला उपखंड क्षेत्र की देलवास ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेठवाना में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने स्टाफ रूम और कंप्यूटर कक्ष सहित कुल पांच कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने अलमारियों को खंगाला और कंप्यूटर कक्ष से एक बड़ी एलईडी स्क्रीन सहित कई अन्य सामान चुरा लिए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
चोरी की वारदात का पता सुबह करीब सात बजे चला, जब स्कूली छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। छात्रों ने तुरंत स्थानीय शिक्षकों को इसकी सूचना दी।

No comments