Breaking News

वूमंस क्रिकेट लीग का रोमांच चरम पर, 19 अप्रैल को फाइनल मुकाबला


श्रीगंगानगर में टांटिया यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित वूमंस क्रिकेट लीग सीजन-2 में डे-नाइट मैचों ने रोमांच बढ़ा दिया है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 19 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला शाम 5 बजे होगा।
लीग के 11वें मैच में श्रीनाथ स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीजे फाइटर को 41 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से आराधना बिष्ट ने 55 रन बनाए और उन्हें लगातार तीसरी बार 'प्लेयर ऑफ द मैचÓ चुना गया। 

No comments