बीकानेर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल, सायरन बजा
बीकानेर शहर में आज शनिवार को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर सायरन बजते ही शहर में हलचल मच गई। राह चलते लोग एक पल के लिए घबरा गए और एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे कि आखिर क्या हुआ है। दरअसल, सभी को एयर स्ट्राइक होने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पूरा सिस्टम अलर्ट हो गया।
मॉक ड्रिल के तहत बीछवाल स्थित इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट में एयर स्ट्राइक के बाद बम धमाका होने की सूचना बताई गई। इसके बाद प्लांट में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई।

No comments