आरपीएससी सचिव पहुंचे परीक्षा केंद्र, अपनी भी करवाई जांच; चाय-नाश्ते की हुई शिकायत
राजस्थान लोक सेवा आयोग की बहुचर्चित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 में आज सोमवार, 6 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन परीक्षा हो रही है. इस दौरान आज अजमेर के एक परीक्षा केंद्र पर खुद आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता पहुंच गए. उन्होंने वहां परीक्षा व्यवस्था का सख्ती से जायज़ा लिया. व्यवस्था की मुस्तैदी को परखने के लिए उन्होंने खुद अपनी भी जांच करवाई. साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भी निर्देश दिए.
मेहता ने महिला सुरक्षा कर्मियों से भी परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की.

No comments