Breaking News

रामलला के साथ अब पंचायतन दर्शन का सौभाग्य


राम नगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव अब और भी दिव्य और संपूर्ण होने जा रहा है। राम मंदिर के मुख्य गर्भगृह में विराजित रामलला के दर्शन के बाद, अब भक्त मंदिर के चारों ओर बने विशाल परकोटे में स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार, इन मंदिरों के निर्माण और साज-सज्जा का कार्य अब अपने आखिरी पड़ाव पर है।
वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा के अनुसार, मुख्य मंदिर के चारों ओर बने इस परकोटे के कोनों और किनारों पर 6 विशेष मंदिरों का निर्माण किया गया है। 

No comments