Breaking News

भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, इन 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी


राजस्थान में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों वाली खबर है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जहां आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। इसके असर से जयपुर और भरतपुर संभाग में बादलों का डेरा रहेगा। अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 

No comments