कोटा में डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
राजस्थान में कोटा-चित्तौडग़ढ़ फोरलेन पर हैंगिंग ब्रिज के निकट देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए. हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हुआ, जब अहमदाबाद से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से आ रहे ट्रोले से जा टकराई.
अग्निशमन विभाग के राकेश व्यास के अनुसार, सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल करीब 20 यात्रियों को कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया.

No comments